सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की हुई पूजा अर्चना

जौनपुर। जायसवाल समाज की ओर से कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर के साहबगंज मोहल्ला निवासी जायसवाल सेवा समिति के नगर कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल के आवास पर धूमधाम से मनाई गई। सहस्त्रबाहु महाराज की विधि विधान से पूजन अर्चना की गई। बाद में हुई गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक विधि विधान से भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा और भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जायसवाल सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री सौरभ जायसवाल (संटी) ने कहा कि हम उस वंश के वंशज हैं, जिसका इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज है। कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन जैसे वीर योद्धा ने रावण जैसे दुराचारी को अपने कंधे में दबाकर महीनों तक कैद रखा था। कहां की समाज को पुराने गौरव को पाने के लिए एकजुट होना होगा। नगर कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल (बंटी )ने कहा कि आज हमारा समाज आए दिन प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ता जा रहा है। अब जरूरत है कि समाज का युवा वर्ग सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दें। और भगवान सहस्त्रबाहु जी की तथा राज करने हेतु राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। तभी हमारा और हमारे समाज का राजनैतिक उद्धार होगा। वक्ताओं में संरक्षक कमलेश जायसवाल, सुनील जायसवाल गामा, राकेश जायसवाल मुन्ना व शिव प्रसाद जायसवाल आदि ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।