निबंध में साक्षी, दौड़ में रिया त्रिपाठी प्रथम

जौनपुर। एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विश्वविद्यालय परिसर द्वारा कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन उद्घाटन डॉ0 सुनील कुमार मीडिया प्रभारी , पूर्व महामंत्री कर्मचारी संघ श्याम त्रिपाठी एवं सीपी सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान निबंध एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी सिंह प्रथम, विजेता को द्वितीय पुरस्कार, मानसी शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके निर्णायक मंडल में सादिक रेयाज,डॉ. पूजा सक्सेना एवं डॉक्टर राजीव कुमार थे स 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया गया। गल्र्स टीम में रिया त्रिपाठी प्रथम, ज्योति प्रजापति द्वितीय और रेशमा कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। लड़कों की टीम सादिक रेयाज प्रथम, सौरभ यादव द्वितीय एवं जयवीर यादव को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता संचालक प्रशांत यादव ,विशाल यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक आशीष गुप्ता डॉक्टर आलोक दास, सतेन्द्र बिंद उपस्थित रहे ।