जिले की शान व पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेन्द्र सिंह का निधन कई पार्टी के नेताओं ने जताया शोक

सकलडीहा चंदौली। पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र नाथ सिंह के चले जाने से सुनी हो गई चंदौली सदर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेन्द्र नाथ सिंह (उम्र 82 वर्ष) का शनिवार भोर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।बताते चलें कि विरेन्द्र नाथ सिंह चंदौली सदर से लगातार 30 वर्ष तक प्रमुख रहे। उसके बाद इनकी पत्नी। पत्नि के निधन के बाद इनके पुत्र संजय सिंह बबलू वर्तमान में प्रमुख है। स्व विरेन्द्र नाथ सिंह सन् 1984 में चंदौली लोकसभा से चुनाव लडे, चिरईगांव से चंद्रा त्रिपाठी (बहु जी) के खिलाफ़ विधानसभा चुनाव लड़े। वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के करीबियों में गिने जाते थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इनको बहुत मानते थे। स्व. विरेन्द्र नाथ सिंह एक प्रभावशाली व्यक्ति थे। इनसे जो मिलता था इनका हो जाता था। आज भोर में अचानक उनकी ह्रदय गति रुकने के कारण मृत्यु होने से पूरा चंदौली सदर सुना और गम में डूबा पड़ा है ।उनके निधन पर विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह, खुर्शीद प्रधान लौंदा, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव आदि ने शोक प्रकट किया है।