मंडलायुक्त ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाँदा। ग्रीन इंडिया मिशन अभियान के अंतर्गत,राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजेंद्र प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण कर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त आर पी सिंह,उनकी बेटी,अपर आयुक्त अमर पाल सिंह,प्रशासनिक अधिकारी मुहम्मद रईस एवं अधीनस्थ कर्मचारियों ने राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति के पौधारोपण अभियान में उत्साह जनक सहभागिता करते हुए कमिश्नरी परिसर में दस पौधे फूल, फल एवं छायादार रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।आयुक्त ने चित्रकूटधाम मंडल के लोगों से पर्यावरण तथा अपनी स्थानीय जैव विविधिता को संरक्षित करने का आवाहन किया है।इस आयोजन में मुख्य रूप से तिरंगा वितरण समिति के संरक्षक अशोक दीक्षित एटवोकेट तथा अभियान संयोजक शोभा राम कश्यप सहभागी रहे।तिरंगा वितरण समिति प्रत्येक वर्ष एक हजार पौधे सुरक्षित स्थानों में रोपित करती है। सोलह अगस्त से दीपावली तक नौ सौ नब्बे पौधे रोपित किए जा चुके थे,वहीं आज शनिवाए को आयुक्त एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने दस पौधे रोपित करके इस वर्ष के अभियान को पूर्णता प्रदान की।