बाइडेन ने फिर की भविष्वाणी, गुस्साएं पुतिन कर सकते हैं यूक्रेन पर परमाणु हमला

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भविष्वाणी की है, कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की चपेट में आ सकती हैं। बाइडन के बयान के पीछे रूस के द्वारा दी जा रही यूक्रेन पर परमाणु बम गिराने की धमकी हैं। दरअसल पिछले लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है, जिसमें रूसी सेना ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे काफी कमजोर माना जा रहा है। इसके बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुत‍िन की तरफ से अपने देश के हित में यूक्रेन पर परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी भी दी गई हैं। पुतिन के बयान के बाद बाइडन की टेंशन बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा है कि मैं पुतिन को अच्छी तरह से जानता हूं, कि अगर वह कह रहे हैं कि वह यूक्रेन पर परमाणु बम का प्रयोग कर सकते हैं, तब उसका मतलब यहीं है, कि वह ऐसा कर सकते हैं। बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट प्रचार अभियान समिति के लिए चंदा एकत्रित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन जब परमाणु हथियारों या जैविक या रासायनिक हथियारों के उपयोग के बारे में बात करते हैं, तब वह मजाक नहीं करते हैं। बाइडन ने रूसी परमाणु सिद्धांत को चुनौती देकर चेताया कि कम क्षमता वाले सामरिक हथियार का उपयोग जल्द ही नियंत्रण से बाहर होकर वैश्विक विनाश का कारण बन सकता है। कई महीनों से अमेरिकी अधिकारी इस आशंका को लेकर चेतावनी दे रहे हैं कि रूस यूक्रेन में सामूहिक विनाश के हथियारों का उपयोग कर सकता है, क्योंकि उसे हाल में युद्ध में कई रणनीतिक असफलताओं का सामना करना पड़ा है।