2 किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पचपोखरी से शुक्रवार देर रात को 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चैकी पंचपोखरी के कार्मिकों ने पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान 2 किलो 800 ग्राम चरस के साथ 01 नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछ ताछ करने करने पर व्यक्ति ने बताया कि यह चरस पंचपोखरा गाँव जनपद-बांके नेपाल राष्ट्र के दो अज्ञात व्यक्तियों से लिया था। पूर्व निर्धारित स्थान गाँव पंचपोखरी के बगीचे के पास अज्ञात व्यक्ति को यह चरस देना था। इस कार्य के लिए उसको 500 रुपये मिलने वाले थे। यह चरस नेपाल से भारत को ले जाया जा रहा था। जो कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 652/12 से करीब 500 मीटर भारतीय सीमा में पकड़ लिया गया। सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए चरस के साथ अभियुक्त को थाना रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।