पूर्व केंद्रीय मंत्री की मनाई पुण्यतिथि

फतेहपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्यतिथि नम आंखों के बीच मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर रामविलास पासवान अमर रहे के नारे लगाए। पुण्यतिथि कार्यक्रम शहर के चित्रांशनगर स्थित किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर छोटे अंबेडकर कहे जाने वाले स्व. रामविलास पासवान के कार्यों का बखान किया। श्री मिश्रा ने उनके जीवन के बारे में सभी लोगों को बताया। उन्होने कहा कि बिहार के खगड़िया जिले के शहरबत्री गांव में आज चिराग पासवान ने स्व. राम विलास पासवान की आमदकद मूर्ति का अनावरण किया है। राजू पासवान ने स्व. पासवान के बारे में जानकारी दी। राम सजीवन पासवान, अनिल पासवान, अब्बास मेंहदी, शिवा निषाद ने गीत के माध्यम से चर्चा की। इस मौके पर संतोष पटेल, धर्मेंद्र पटेल, सुनील पासवान, विवेक दीक्षित, एसके गुप्ता, राजू पटेल, आर्यन निषाद, महेश शुक्ला, अयोध्या गुप्ता, श्रवण शुक्ला, राहुल गौतम, सज्जन गौतम, जय विजय सिंह भी मौजूद रहे।