जिला स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का चयन कार्यक्रम 9 को 

सकलडीहा चंदौली। धानापुर ब्लाक अंतर्गत जिलास्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता चंदौली टीम का चयन जिला तीरंदाजी संघ के सचिव राकेश कुमार मौर्या के द्वारा उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा निर्देशित तिथि जारी खेल कार्यक्रम के अनुसार जिला तीरंदाजी टीम चयन हेतु प्रक्रिया की तिथि 9 अक्टूबर को रखी गई है।उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा जारी पहचान पत्र  ,आधार कार्ड छाया प्रति, जन्म प्रमाण पत्र और एक फोटो के साथ उपस्थित हो। प्रतियोगिता  रिटर्न, कंपाउंड, इंडियन ग्राउंड इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है जोकि आरके तीरंदाजी अकैडमी जिगना धानापुर चंदौली के प्रबंधक ऋषिकेश श्रीवास्तव के तत्वाधान में समय सुबह 9:00 बजे से प्रतियोगिता को आरंभ किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस पते पर संपर्क कर सकते हैं।आर के लक्ष्य तीरंदाजी एकेडमी जिगना धानापुर चंदौली 9795941937–,8808813426 उक्त बातों की जानकारी ऋषिकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त की गई है वहीं उन्होंने बताया कि आगे और भी आयोजन किए जाएंगे जिसमें हमारे जिले के बच्चों के भविष्य संवारने के साथ उन सभी का उत्साहवर्धन करने का कार्य किया जाएगा।