जर्जर सड़क के चलते यात्रियों को हो रही परेशानी

कैसरगंज, बहराइच। जर्जर सड़कें जहां गड्ढे और गड्ढे में सड़क उसमें भरा पानी यह है देवलखा से संपर्क मार्ग कुडौनी जाने वाला। विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलखा से कुडौनी, बदरौली, मुंगेशपुर, जाने वाला मार्ग जर्जर खस्ताहाल में पहुंच गया है। दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहा है। राहगीरों के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चे टूटी सड़कों की वजह से अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते नजर आ रहे हैं। दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहनों का सड़कों की वजह से अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। शासन-प्रशासन इस समस्या को नजर अंदाज कर संवेदनहीन बना है। प्रतिदिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। बदहाल सड़कों के कारण लोगों को मुख्य बाजार पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर गिटिया तो दूर उसके नीचे लगे ईट भी गायब हो चुके हैं, बड़े-बड़े गड्ढे की शक्ल में अख्तियार कर चुके हैं। यहां के ग्रामीण इस समस्या से बुरी तरह से त्रस्त हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। कैसरगंज जाने वाले इस मार्ग पर झूला झूलते और हिचकोले खाते जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग प्रतिदिन आते जाते हैं लेकिन इस समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।