स्कार्पियो हाइवे के किनारे गड्ढे में गिरी, चार घायल

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नेवादा गांव के पास हाइवे पर शुक्रवार को असन्तुलित स्कार्पियो हाइवे के नीचे दस फुट गहरे गड्ढे में चली गयी। स्कार्पियो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।उन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बिहार के गोपालगंज के एक व्यक्ति की तबीयत काफी खराब थी।परिवार के लोग लखनऊ के पास किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाने ले गए थे।वहां से वे लोग शुक्रवार सुबह बिहार के लिए निकले।राजमार्ग पर उक्त स्थान पर अचानक असन्तुलित होकर स्कार्पियो गहरे गड्ढे में चली गयी।उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय कुछ लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए।वहां जाकर 112 नम्बर पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दिया।गांव के ही लोगो ने सभी घायलों को किसी प्रकार बाहर निकाला।उसी समय पुलिस तथा एम्बुलेंस भी पहुंच गई। सभी को अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में एक का ही पता चल सका है । उनकानाम देवेन्द्र नाथ शुक्ला है।