डब्लूएचओ में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे डा. विवेक मूर्ति

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी डा. विवेक मूर्ति को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 45 वर्षीय डा. मूर्ति वर्तमान में अमेरिका के 21 वें सर्जन जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूर्ति अपनी वर्तमान भूमिका के साथ नया प्रभार भी संभालेंगे। व्हाइट हाउस की जानकारी दी गई है।व्हाइट हाउस के अनुसार पहले भारतवंशी सर्जन जनरल डा. विवेक मूर्ति मियामी में पले-बढ़े है। उसके बाद हार्वर्ड के याले स्कूल ऑफ मेडिसिन से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने याले स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से भी शिक्षा प्राप्त की है। डा. मूर्ति एक जाने-माने फिजिशियन, अनुसंधान विज्ञानी, उद्यमी व लेखक है और वाशिंगटन डीसी में पत्नी डा. एलिस चेन और अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। अमेरिकी सीनेट ने देश के 21वें सर्जन जनरल के लिए मार्च 2021 में डा. मूर्ति की पुष्टि की थी। इससे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान भी वे 19 वें सर्जन जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं।