मानदेय व सामग्री उठान भाड़ा को लेकर स्वयं सहायक समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को चतरा ब्लॉक क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह के दर्जनों महिलाओं द्वारा ड्राई राशन मानदेय भाड़ा के लिए प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन विभाग को सौंपा। वही सोनमती, बबीता, विमला, राजकुमारी, उर्मिला, रीता, संगीता, पूजा, विद्यावती, सरिता, गायत्री, रिंगमबाला, रीता ,संगीता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना रहा कि चतरा ब्लॉक क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ड्राई राशन का उठान हम लोगों द्वारा किया जाता हैं। जिसको संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र तक अपने किराया से पहुंचाते हैं और इस कार्य को करते हुए लगभग 2 वर्ष हो रहा है। 8 महीने पहले कुछ लोगों को एक दो महीने का वेतन उनके खाते में आया और आधे से अधिक लोगों का नहीं जिससे खफा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने पारिश्रमिक भाड़ा दिलाए जाने व अन्य मामलों को लेकर संबंधित जिला अधिकारी नामित ज्ञापन विभाग को सौंप कर जिला अधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।