आरएसएस के गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में वक्ता बोले- आमजन के सहयोग से गंगा होंगी स्वच्छ

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषंगिक संगठन गंगा समग्र की प्रयागराज में राष्ट्रीय बैठक शुरू हुई। पहले अनौपचारिक सत्र में सभी पदाधिकारियों ने अविरल, निर्मल गंगा का संकल्प लिया। साथ ही आमजनमानस को अभियान का हिस्सा बनाए जाने पर जोर दिया गया। कहा कि गंगा तीरे रहने वालों को सहभागी बनाने से उद्देश्य की प्राप्ति होगी।झूंसी स्थित गंगा धाम में देश भर से एकत्रित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय संयोजक रामाशीष ने प्रांत संयोजकों, सह संयोजकों और आयाम प्रमुखों से अब तक किए गए कार्यों और उनके प्रभावों पर चर्चा की। तमाम जगहों पर नदी के किनारे पौधारोपण, जैविक खेती का उपक्रम शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने गंगाजीवियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए गए प्रयासों का भी विवरण प्रस्तुत किया। इस सत्र में सह सर कार्यवाह तथा आयाम प्रमुख कृष्णगोपाल नहीं शामिल हुए। वह रविवार को पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।दूसरे दिन यानी रविवार को चार सत्र में होंगे। उद्घाटन सत्र ८:४५ बजे शुरू होकर १० बजे तक चलेगा। कार्यशाला १०:३० बजे से १२ बजे तक है। तीसरा सत्र २:१५ बजे से शुरू होगा और ३:३० बजे तक चलेगा। समापन सत्र ३:४५ बजे से पांच बजे तक रहेगा।माघ मेला के दौरान हुई गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए थे। उन्होंने १९ फरवरी २०२१ को गंगा आरती कर अविरल, निर्मल गंगा का संकल्प लिया था। कायNयोजना बनाकर काम करने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में यह बैठक हो रही है। दूसरे और आखिरी दिन आगामी कायNयोजना तय होगी। केंद्रीय जल नीति पर भी मंथन होने की उम्मीद है।गंगा समग्र नदियों की स्वच्छता के लिए प्रयासरत है। जल संरक्षण, तालाबों, कुओं का निर्माण व उन्हें बचाने के लिए भी संगठन से जुड़े लोग कार्य कर रहे हैैं। नदी में गिरने वाले नालों को रोकने की कायNयोजना स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही है। नदी किनारे गावों में हरियाली बढ़ाने पॉलीथिन के प्रयोग को हतोत्साहित करने जैसी पहल चल रही है। कोरोना महामारी काल में सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। नदियों किनारे गावों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।