भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जंगलराज कायम

विशेश्वरगंज, बहराइच। भारतीय राष्ट्रीय महिला काँग्रेस के 39वे स्थापना दिवस पर विशेश्वरगँज ब्लाक महिला काँग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गौतम की अध्यक्षता मे नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन ब्लाक मुख्यालय विशेश्वरगँज पर स्थापित सेनानी स्मारक के समक्ष किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि विनय सिंह अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस इँटक मध्य जोन उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मे महिलाओ का उत्पीडन, शोषण एवँ बडे पैमाने पर बलात्कार हुए हैं। जिसमे दलित वर्ग की बालिकाएं, अबलाऐँ सबसे ज्यादा शिकार हुई है। उन्होने अभी हाल में ही हुई लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी व निघासन सहित कई स्थानो पर हुए दलित बालिकाओ के साथ अमानवीयता व दरिन्दगी जिस पर योगी सरकार का सूरदास बने रहने से दलित बालिकाओ द्वारा मजबूरन आत्महत्या का रास्ता अख्तियार कर लिए जाने जैसी वीभत्स घटनाओं की पुरजोर तरीके से निन्दा करके ऐसे जँगलराज के खिलाफ महिलाओ व समाज के सभी वर्गो को लामबंद होकर आगे आने की अपील की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम ने उपस्थित सभी महिलाओं व भाइयों से महिला काँग्रेस स्थापना दिवस पर देश व समाज मे नारी सशक्तिकरण को बल प्रदान करने व नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए सामूहिक रुप से संकल्प दिलाया। गोष्ठी के दौरान महिलाओं द्वारा प्रदेश में योगी सरकार के ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा जंगलराज पर अँकुश न लगा पाने मे लाचार मुख्यमंत्री योगी को चूडियाँ भेजी गया। गोष्ठी को भोलानथ मिश्र, रामदीन गौतम, एहसान वारिस, इन्द्र कुमार यादव, नसीम इदरीशी, रामनरेश यादव, अमित सिंह, जहाँगीर बेग, साबरा बेगम, सुनीता तिवारी, अकबरी बेगम, पुष्पा वर्मा, ननकई, बिन्दू, मालती गीता तिवारी सहित कई पदाधिकारियोँ ने सम्बोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया।