जैविक विधि से किसान करें खेती विजय सिंह

सकलडीहा |  किसानों को राहत पहुंचाने एवं आय को दोगुना करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं परंतु सही जानकारी के अभाव में किसान अभी भी खेती से जुड़ी जानकारियों से कोसों दूर हैं किसानों को जागरूक करने की दिशा में लगातार पहल कर रहे सकलडीहा  कृषि विभाग  पर तैनात उप संभागीय प्रसार अधिकारी विजय सिंह ने किसानों को जैविक खेती करने को लेकर लगातार  जागरूक कर रहे हैं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि खेती करने के प्राकृतिक तरीकों से अनभिज्ञ किसान अभी भी जानकारी के अभाव में खेती करते नजर आ रहे हैं  किसानों को जागरूक करते हुए श्री सिंह ने बताया कि किसान सही समय पर फसल की नर्सरी डाल उचित जानकारी प्राप्त कर एक अच्छी खेती कर सकते हैं उन्होंने जैविक खाद का प्रयोग करने के बारे में बताया कि किसान कृषि विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर खेती के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि फसल कटने के बाद किसान पराली को खेत में ही जला देते हैं जिसके कारण मिट्टी की उर्वरक क्षमता पूरी तरह से नष्ट हो जाती है वहीं शासन पराली जलाने को लेकर कड़े कानून जी बना चुकी है इसके बावजूद किसान जानकारी के अभाव में पराली को खेत में ही जला देते हैं खेती के बारे में विस्तृत जानकारी एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि कार्यालय पर संपर्क करने की बात कही |