पूर्व मंत्री की जयंती पर मरीजों को बांटे फल

फतेहपुर।प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. मुन्ना लाल मौर्य की 58 वीं जयंती पर गुरूवार को हुसैनगंज विधायक एवं उनकी धर्म पत्नी ऊषा मौर्या के नेतृत्व में सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। तत्पश्चात उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रामपाल मौर्य महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली गई।हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या व उनके बड़े बेटे विकल्प मौर्य समेत तमाम सपाई सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां अपने पति एवं प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री रहे स्व. मुन्ना लाल मौर्य की जयन्ती पर मरीजों का हालचाल जानते हुए फल वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, पूर्व प्रत्याशी बिंदकी दयालू गुप्ता, आफाक, रामानन्द मौर्य, अरुण मौर्य सहित कई अन्य नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तत्पश्चात रामपाल मौर्य महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक ऊषा मौर्या ने कहा कि सभी ने उनको विधायक बनाकर स्वर्गीय पति को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। क्षेत्र से लेकर विधानसभा तक समस्याओं का समाधान कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके पहले युवा सपा नेता विकल्प मौर्या ने कहा कि उनके पिताजी असफलता से कभी निराश नहीं होते थे। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रयास किया और इंटर कॉलेज की स्थापना की। वहीं रायबरेली के दिलीप मौर्य ने कहा कि मुन्नालाल मौर्या क्रांतिकारी सोच के व्यक्ति थे।उनके अंदर हमेशा शोषित, दलित एवं पीड़ित समाज के लोगों के प्रति सम्मान रहा है। समाज के लिए कुछ करने का जज्बा था। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वली उल्ला, गुरु प्रसाद चैरसिया, रामनारायण मौर्य, सपा नेता पप्पू सिंह चैहान ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, सपा नेता इंदल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, वीरेंद्र सिंह, नेपाली सिंह, अखिलेश मौर्य, रिजवान, भीम सिंह यादव, फरमानुल हक, मतीन अहमद, रमेश लोधी, मान सिंह यादव, समरजीत सिंह समेत तमाम सपाई व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।