धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कौशाम्बी | धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में जनपदीय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को रायफल और पिस्टल के बारे में जानकारी दी गई शस्त्र कैसे चलाया जाएगा उन्हें इसके गुण बताए गए कायर्क्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सिराथू डॉ.कृष्ण गोपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी कोतवाली सैनी भुवनेश कुमार चौबे रहें | मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर एवं शूटिंग रेंज का फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात की इस कार्यक्रम के अवसर पर राम सुन्दर सिंह चुन्नी लाल चन्द्रकान्त पाण्डेय श्याम लाल वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय,नीलकमल मिश्र दिनेश कुमार व विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी,आदित्य द्विवेदी,अमित त्रिपाठी,दिवाकर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे | विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया |