जल निगम के कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

बाँदा।जल निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने डीएम कार्यायल ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का 4 माह से वेतन पेंशन नहीं मिला है।और जो एक वर्ष पहले जल निगम को दो भागों में बाट दिया गया। था उसको फिर एक किया जाए।वहीं एस के सिंह अध्यक्ष उतर प्रदेश जल निगम कर्मचारी महासंघ कहा कि आज हम लोग इस लिए यहां इक्ट्ठा हुए है। क्योंकि हमारे कर्मचारियों का 4 माह से वेतन पेंशन नहीं मिला है। जो रिटायर्ड हो रहा है।कर्मचारी उसको समय से ड्यू नही दिया जा रहा है। और जल निगम का दो भाग कर दिया गया। ग्रामीण और नगरीय कर दिया गया। इससे ये हो रहा है। की नगरी के पास काम नही है। तो स्टाफ बैठा है। ग्रामीण के पास काम इतना है।की वहा स्टाफ नही है। जिससे जन हित के कामों में देरी होती है। आज समय से वेतन पेंशन नहीं मिला रहा है।जिसके चलते परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है।वहीं शैलेंद्र ने कहा कि हम लोगो का वेतन पेंशन समय से नही मिल रही है। जिससे परिवार आर्थिक स्थति का संकट का सामना कर सकता है।जल निगम को जो दो भाग में बाट दिया है। उसको एक किया जाए। इस बटवारे से जल निगम बद से बत्तर हो गया है। आज हम लोगो ने इसी सब मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया है।