युवाओं ने ठाना है हर हाल में पक्षी बचाना है

बाँदा। राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति के संयोजक पक्षी बचाओ अभियान के प्रणेता एवं प्रमुख समाजसेवी  शोभाराम कश्यप का कारवाँ बढ़ता ही जा रहा है,प्रशासनिक अधिकारियों,राजनेताओं,बुद्धिजीवियों, कामगारों,व्यापारियों,अधिवक्ताओं, अध्यापकों से होता हुआ पक्षी बचाओ अभियान का कारवाँ आज युवाओं पर आकर ठहरा,उन्होंने फार्म हाउस में युवाओं को पक्षी बचाने के प्रति जागरूक किया,जहाँ प्रेरित होकर बच्चा सिंह चंदेल के पुत्र सिद्धांत सिंह चंदेल ने भूरागढ़ स्थित अपने फार्म हाउस में पक्षी बचाओ अभियान के तहत लकड़ी के घोंसले में दाना तथा मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर पेड़ पर बांधा।इस आयोजन में अभियान संयोजक शोभाराम कश्यप के साथ तमाम छात्र एवं युवा सहभागी रहें।