सोने के वायदा भाव तेज, चांदी भी महंगी

नई दिल्ली। वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर, 2022 में डिलीवरी वाले सोने में शक्रवार को सुबह 99 रुपए की तेजी के साथ 50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 50,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 111 रुपए की बढ़त के साथ 50,468 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह सितंबर, 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 577 रुपए की बढ़त के साथ 52,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 51,723 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। दिसंबर, 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 133 रुपए की तेजी के साथ 52,734 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पहले गुरुवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 52,602 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।