नारायण गुप्ता दोसर वैश्य महासमिति के बने जिलाध्यक्ष

फ़तेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने शिकरत की। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर प्रमुख नारायण गुप्ता को मनोनीत किया गया। समाज के लोगो ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता व नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता का फूलमालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया गया।गुरुवार को शहर के हरिहरगंज स्थित एक लाज में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने 9 सितंबर को झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्ता के जन्मदिन को देशभर में भव्य रूप से मनाए जाने पर चर्चा करने के साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिये युवा कारोबारी नारायण गुप्ता को जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहाकि 9 सितंबर को झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्ता पार्षद के जन्मदिन देशभर में लोग भव्यता के साथ मनाया जायेगा सभी परिवार व प्रतिष्ठानों में चित्र वा झंडा गीत का गायन करें उंन्होने केंद्र सरकार से रेल विभाग द्वारा सीनियर सिटीज़नो को मिलने वाली बन्द सुविधाये को शुरू काराये जाने की मांग किया। इस दौरान संगठन को धार देते हुए युवा उद्योगपति नारायण गुप्ता को सर्वसम्मति से जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान समाज के लोगो ने प्रथम आगमन पर जनपद आये प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता व नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता का फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण गुप्त ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जनपद आकर दोसर समाज को ऊर्जा प्रदान की है। साथ ही कहाकि संगठन ने उनपर जो आशा एव विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरकर समाज व संगठन के मांन सम्मान के लिये सदैव ततपर रहेगे। इस मौके पर राम विशाल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, लवकुश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, मुन्नीलाल, संदीप गुप्त, मिस्टर गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, प्रेम नारायण, प्रेमचंद, नितिन गुप्ता, श्याम निवास,सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।