को-ऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन ने दिया ज्ञापन

बाँदा। को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन यूनिट बाँदा द्वारा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के आह्वान पर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी  अशोक कुमार सिंह को यूनियन की प्रमुख मांगों-कर्मचारियों के वेतनमान पुनरीक्षण आदि से संबंधित ज्ञापन दिया गया,जिसमे यूनियन अध्यक्ष सौरभ यादव,उपाध्यक्ष हदरेन्द जाटव ,सहायक मंत्री रवि वर्मा,सुरेश अग्निहोत्री,संतोष द्विवेदी ,मुकेश बाबू ,कीर्ति खरे, छत्रपाल रवीश कुमार, रवि कांत दीक्षित,नीरज त्रिवेदी, राजेश कुशवाहा,अंजनी मिश्रा,सुभाष आदि सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।