नंद घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की

बहराइच/रूपईडीहा। जिले में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टीम मनाई गई। पुलिस लाइन, थाना परिसरों व घरों में धूमधाम से जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भजनों व गीतों पर लोग झूम उठे। थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों व आस्थावान भक्तों ने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकिया सजाकर पूजन कीर्तन किया। रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मंदिरों में प्रसाद वितरण करने के साथ जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं झमाझम हो रही बारिश के बीच जय कन्हैया लाल के नारों के साथ रुपईडीहा थाना परिसर में बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। पूरे थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। थाना रुपईडीहा के सभी स्टाफ ने पूरे तन मन और लगन के साथ जन्माष्टमी की तैयारियां की थी और मेहमानों के स्वागत के लिए मेहनत से रात तक लगे रहे। पूरे थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पत्रकारों सहित सैकड़ों लोगों को इस पावन बेला पर सा सम्मान बुलाया गया था। थाना प्रभारी रूपईडीहा श्रीधर पाठक की अगुवाई में आए हुए मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया गया। मानव बरसात भी इस खुशी के मौके पर झूम झूम कर बरस रहा हो परंतु यह बरसात भी थाने के लोगो का हौसला नही तोड़ सकी। बाहर से आये हुए जागरण मंडली भी मानो बरसात से प्रतियोगिता कर रहा था। जहाँ एक ओर बदरा झूम झूम कर बरस रहे थे वही दूसरी ओर जागरण मंडली भी अपनी प्रस्तुति से लोगो को भक्ति रस में सराबोर कर रहे थे।