श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण कर मनाया नंदलाल का जन्मोत्सव

फतेहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जगह-जगह झांकियां सजाकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना के साथ बच्चों के कृष्ण व राधा का रूप धारण कर हर्षोल्लास के साथ नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसके क्रम में सिद्धि पीठ ताम्बेश्वर मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वर्षा श्रीवास्तव की अगुवाई में महिलाओं के समूह द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां बनाकर धूमधाम के साथ पर्व को मनाया गया। पर्व को शानदार तरीके से मनाने के लिए बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण कर पर्व की भव्यता को चार चांद लगा दिए। पर्व के दौरान महिलाओं द्वारा पूजा पाठ किये गये वही नन्हे मुन्ने बच्चों महक, रूपाली, बच्ची, आकांक्षा, कृष्णा, अक्षता आदि बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा का रूप धारण कर आकषर्ण का विषय बने रहे। भगवान श्री कृष्णा का रूप धारण के साथ बांसुरी राधा के गणवेश धारण करते हुए हंसी ठिठोली कर जन्माष्टमी पर्व का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर प्रतिभा, पुष्पा, अर्चना, किरण, सुनीता, ज्योति, पूनम, मधु, अनीता, प्रीति समेत बड़ी संख्या में महिलाएँ रही।