बाँदा में रक्षा बंधन में 21 हजार से अधिक बहनों ने की फ्री यात्रा

बाँदाlरक्षाबंधन के पर्व में बांदा डिपो से 21 हजार से अधिक महिलाओं ने फ्री यात्रा की है। अबकी बार दो दिन निशुल्क यात्रा का मौका मिला है। रोडवेज बसो में 10 अगस्त की रात 12 बजे से फ्री यात्रा की सेवा शुरू हो गई थी।बांदा डिपो से रोजना बड़ी संख्या में रोडवेज बसे संचालित होती हैं। जो स्थानीय सेवाओ के साथ लंबी दूरी तक सफर पूरा कराती हैं। इस साल रक्षाबंधन में बहनो के लिए दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। दोनो ही दिन बड़ी संख्या में बहनों ने त्योहार में रोडवेज बसो में यात्रा की। स्थानीय स्तर पर परिवहन निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनो ही दिन लगभग 21500 महिलाओं ने रक्षाबंधन के त्योहार में फ्री यात्रा की। निशुल्क यात्रा की शुरूआत 10 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रही। विभाग का कहना रक्षा बंधन के त्योहार में बांदा डिपो से बड़ी संख्या में बसे संचालित रहीं। जिनमें महिलाओ को रक्षाबंधन में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।