वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत लाइन बाजार में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जितेंद्र दुबे ,अपर पुलिस अधीक्षक सह नगर कार्यवाह ,अमित निगम , ,नगर पर्यावरण प्रमुख महें , डॉ0 अमरनाथ पांडेय द्वारा कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करता है और वातावरण को ठंडा बनाता है, वातावरण में नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।