आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

कौशांबी।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जहां देश विदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इससे संस्कृत विद्यालय कैसे अछूते रह सकते हैं इस अभियान को लेकर जनपद के दुर्गा देवी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर के विद्यार्थियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का आरंभ विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्रनाथ शुक्ल के कर कमलों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उन्होंने अमृत महोत्सव के उद्देश्य को लेकर व्याख्यान भी दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर मिश्र और वरिष्ठ आचार्य राजेश प्रकाश त्रिपाठी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया वरिष्ठ आचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का समन्वय किया सह संयोजक व्याकरणाचार्य मुकेशचंद्र त्रिपाठी ने जयघोष लगाकर विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा को उत्साहयुक्त गति प्रदान की। इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यालय संरक्षक राम कृष्ण तिवारी और योगाचार्य कमल नयन मिश्र ने व्यवस्थापक के रूप में अहम भूमिका निभाई इस तिरंगा यात्रा में विशेष जलपान आदि का योगदान सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद गौतम ने दिया तिरंगा यात्रा विद्यालय से होती हुई मंझनपुर चौराहे से होकर दुर्गा मंदिर के मार्ग से वापस होते हुई सम्पन्न हुई। विद्यालय परिवार ने तिरंगा यात्रा में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के अपेक्षित सहयोग हेतु आभार भी व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में बटुकों की वेशभूषा आकर्षक रही वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पूर्व प्राचार्य डॉ.रवींद्रनाथ शुक्ल ने गुरुकुल की इस ऐतिहासिक यात्रा की प्रसंशा की। इस अवसर पर अथर्वेदाचार्य अभिषेक मिश्र सामवेदाचार्य शुभम त्रिपाठी यजुर्वेदाचार्य शोभन उपाध्याय पुरोहित प्रशिक्षक रविनाथ शुक्ल सहित सैकड़ों विद्यार्थी शामिल रहे।