हियुवा ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

बहराइच। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन टिकोरा मोड़ महसी रोड पर हजारों कार्यकर्ता हिंदू वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला गोपाल का दुशाला और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम हिंदुस्तान हमारी शान सभी लोगों ने एक स्वर में नारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ‘गोपाल‘ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग भारतीय नागरिक पूरे देश में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं जो कि पूरा विश्व देख रहा है। हमारे देश के क्रांतिकारियों ने जो बलिदान दिया और हमें आजादी दिलाई आज इसीलिए महापर्व 15 अगस्त को यह उत्सव जगह-जगह आयोजित हो रहा है और राष्ट्रीय गान गाया जा रहा है। इसलिए हम सबको मिलकर इस तिरंगा अभियान को हर घर-घर तक पहुंचाना है। प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राज नारायण अवस्थी ने कहा कि हम सब मिलकर पूरे विधानसभा ही नहीं पूर्व प्रदेश में घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कई जिलों से आए हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से स्वयम्बर यादव, सीपी सिंह, निशांत सिंह, शिवकुमार मिश्र, केसरी प्रसाद सोनी उर्फ गज्जू, दीपक आर्य, कमल मद्धेशिया, शेर सिंह कसौधन, बलराम शुक्ला, आनंद शुक्ला, रामकृपाल पाठक, बछराज यादव, गिरीश चंद्र अवस्थी, अदालती प्रसाद, साजिद राम, अमरीश मौर्य, रामू पाल, द्वारिका प्रसाद, राकेश चैहान व हजारों की संख्या में गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, नानपारा, रुपईडीहा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा रेहुआ मंसूर से प्रारंभ होकर राजी चैराहा, भगवानपुर, महेशपुरवा, महसी, महाराजगंज, रमपुरवा चैकी होते हुए रेहुआ मंसूर पर समापन हुआ। वही पर कार्यकर्ताओं को नारायण राज अवस्थी द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई और फिर टिकोरा मोड़ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए अपने-अपने स्थान पर जाने लिए कहा। इससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश आ गया। एक बार पुनः भारत माता की जय वन्देमातरम जय श्री राम का उद्घोष किया गया। इस मौके पर रामगांव थाने की पुलिस भीड़ को सही दिशा दिखाने में काफी सहयोग रहा व आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही।