भारतीय गौ रक्षा सेना अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इमरान रिजवी के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा

कौशाम्बी करारी |भारतीय गौ रक्षा सेना अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इमरान रिजवी के नेतृत्व में करारी कार्यालय से 75वाँ अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा संगठन के लोगों एवं नगर वासियों द्वारा  निकाला गया। जहां एक तरफ लोग देश में घर-घर तिरंगा लगाया जा रहा है वही नगर पंचायत के भारतीय गौ रक्षा सेना अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इमरान हैदर रिजवी के नेतृत्व में लोगों से अपील की गई की सभी जनपद वासियों को नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाए। और संगठन के राष्ट्रीय संयोजक इमरान रिज़वी ने कहा कि यह तिरंगा झंडा राष्ट्रीय झंडा है इस एजेंडा का सभी जनपद वासियों पर को सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।और तिरंगा झंडा लगाने का सभी नागरिकों से पुरजोर अपील की गई।इस मौके पर संगठन के प्रदेश सह संयोजक अशरफ हुसैन, नजमुल हसन रिजवी,भीम सरोज,फहीम खान,गुलाम, शिवरतन, रवीश रिजवी, नगर अध्यक्ष मजीद अहमद,भोला विश्वकर्मा, आका हसन रिजवी सहित सैकड़ों नगरवासी उक्त अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।