पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

बाँदा/अतर्रा lथाना पुलिस ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। कोतवाली निरीक्षक की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथों में झंडा लेकर निकले। पूरे नगर में भ्रमण किया। देश भक्ति के नारों से नगर गुंजायमान हो उठा।एसआई राजेश मिश्रा ने रैली का नेतृत्व किया। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इस यात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हुए।इसका उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना है।लोगों से झंडा फहराने की अपील की तिरंगा यात्रा में पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे। स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे। राजेश मिश्रा ने कहा कि इस साल देश अपनी आजादी का 75 साल पूरा कर रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगाठ मनाई जा रही है। इसी के तहत सरकार ने अमृत महोत्सव मनाने की एलान किया है। जगह जगह लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। आगामी 13-15 अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में झंडा फहराएं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने का यह अच्छा अवसर है।इस दौरान कोतवाली निरीक्षक ने लोगों को संकल्प दिलाया कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। इस मौके पर संतोष, प्रदीप, मनीष दीवान सुरेश सचान, रोहित भारती सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।