अतर्रा युवा उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाँदा/अतर्राlशनिवार युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने खेरापत गौरा बाबा से हरी झण्डी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली नरैनी रोड बदौसा रोड  बिसंडा रोड स्टेशन रोड चौक बाजार गांधी वा सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा बाँदा रोड में वार्ड सभासद श्रीमती सरिता गुप्ता एवं राजकिशोर गुप्ता दिनेश गुप्ता शिवा बरातीलाल सत्तर आदि  ने रैली का स्वागत किया। रैली में युवा व्यापार मण्डल के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।यात्रा का संचालन राजेश गुप्ता सभासद ने किया। यात्रा का समापन गौरबाबा धाम से किया। उपाध्यक्ष सूरज गुप्त वा सोनू मंत्री चुनवाद केसरवानी पूर्व महामंत्री शशि कांत राजन भरत लाल गुप्ता ऑडिटर राजकिशोर बाजपेई राकेश गौतम राजकुमार गुप्ता कोटेदार अर्जुन गुप्ता।