एसडीएम सदर ने युमंद हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संगठन युवक मंगल दल ने सदर ब्लॉक के राजपुर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। युवक मंगल दल के तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसडीएम सदर रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर देश के आजादी के बारे में लोगों को बताया गया। शहीदों को नमन करते हुए संगठन के लोगों ने 75वें अमृत महोत्सव के बारे में लोगों को बताया। देश को आजाद कराने में शहीदों ने कितनी यातनाएं सही इतना ही नहीं वे अपने प्राणों की आहूति तक दे दिये। इन सब बातों को बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि शासनादेश के अनुसार तिरंगा यात्रा एंव हर घर तिरंगा अभियान में युवक मंगल दल को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बारे में सबको जानकारी हो और हम अपने शहीदों को याद करें उन्हें नमन करें इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए इसके लिए भी सार्थक प्रयास होना चाहिए। अंत मे उन्होंने सभी युवाओ एवं ग्रामीणों से कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिए कोई भी घर नही छूटना चाहिए। अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश पटेल ने किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या सागर, भीम सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, मनोज पटेल, मुन्ना केशरी, शिव नारायण, बुल्लू भारती, श्याम देव् विश्वकर्मा, अनिल आदि लोग उपस्थित रहे।