लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल को समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है। अभियान को गति देने के लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष खागा नगर पहुंचे। जहां उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात जेपी मौर्य महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रभारी/लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल का सपाईयों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात श्री निर्मल ने सपाईयों का आहवान किया कि सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर सभी लोग हिस्सेदारी निभाएं। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करंे। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां पार्टी ने अभी से शुरू कर दी हैं। इसलिए इस कार्य में कोई हीलाहवाली न बरतें। तत्पश्चात लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अंशू यादव के नेतृत्व में जेपी मौर्य महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाआंे को जोड़ने का काम किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. आजम खान, मतीन अहमद, अखिलेश मौर्य, इंदल सिंह, नागेंद्र यादव, पप्पू विश्वकर्मा, अखंड पटेल, परवेज आलम, अंकित यादव, बब्लू तिवारी, रावेंद्र यादव, दिनेश यादव, जुगेश तिवारी, दिग्विजय यादव, दया यादव, विष्णु दयाल पाल, समशेर, कामरान, भूपेंद्र यादव, राहुल पाल, सत्यवीर यादव, मुकीम, शहरयार, मो. फैज, अंकित यादव, शहंशाह, पंकज, इसराइल, लक्ष्मी पटेल, अंकित वर्मा, सैफ, मनोज यादव, सोमनाथ यादव, मनीष दिवाकर, यशपाल सिंह मौजूद रहे।