बदौसा में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

बाँदा/बदौसाlआजादी के अम्रत महोत्सव पर्व पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अलग अलग संस्थानों कामता प्रसाद शास्त्री इण्टर कालेज बदौसा व बदौसा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी तथा बदौसा क्षेत्रीय सहकारी समिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया।शनिवार को आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव की श्रंखला में अलग अलग संस्थानों कामता प्रसाद शास्त्री इण्टर कालेज बदौसा के विद्यार्थियों ने प्रबंधक डॉ विजय पाण्डेय के निर्देशन पर बदौसा में तिरंगा यात्रा  निकाली, छात्र हांथों में तिरंगा ले कर बरछा, बदौसा व दुवरिया गाँव मेें यात्रा निकाल कर राष्ट्रीय एकता और अखण्ता का संदेश दिया।वहीं बदौसा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व ब्यापारियो नें बदौसा उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उदित नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। बदौसा क्षेत्रीय सहकारी समिति बदौसा में समिति के सचिव अमिष कुमार तिवारी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उदितनारायण द्विवेदी क्रयविक्रयी केन्द्र अतर्रा बतौर मुख्य अतिथि शिरतक किया। नवीन जैन अध्यक्ष ब्यापार मण्डल बदौसा, हरिओम बाजपेई, रविशंकर वामरे महामंत्री, अखिलेश यादव उपाध्यक्ष, रज्जू प्रसाद वर्मा संगठन मंत्री गोपाल दुबे, हरिओम सोनकर नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, महामंत्री विक्रम यादव, महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष अंजू तिवारी, महामंत्री राखी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनी रैकवार,उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं डॉक्टर राज नारायण मिश्रा, संतोष कुशवाहा, रास्वरुप विश्वकर्मा, तमाम अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में बदौसा थाना के कस्बा प्रभारी कृपा शंकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ सहभागी रही।