दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,5 लोग घायल

बाँदा lदो पक्षों में आपसी विवाद में 5 लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।मामला गिरवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला का है। जहां पर मामूली बात को लेकर के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घायल में गर्भवती महिला भी शामिल है। उसे महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महबूब ने बताया, हम लोग घर में बैठे थे। तभी कबीर, शकील और परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। हमला कर दिया। जिसमें कम्मो, रूबी, बबली, नसीम और सलीम घायल हो गए।