संगठन की मांग पर बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। पॉवर सेक्टर और बिजली कर्मियों के व्यापक हित में निर्णायक संघर्ष का आह्वान पर सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति व जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले सोमवार को इंजीनियर सर्वेश कुमार सिंह व अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा वही इंजीनियर सर्वेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 का मसौदा जारी कर दिया है। केंद्र सरकार सोमवार 8 अगस्त को लोकसभा में प्रातः 11 बजे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 रख रही है।’विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने देश के तमाम बिजली कर्मचारियों के साथ इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 के विरोध में निर्णायक संघर्ष का फैसला लिया है।संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 8 अगस्त को सभी ऊर्जा निगमों के तमाम कर्मचारी और अभियंता काम छोड़ कर कार्यालय, कार्यस्थल के बाहर आकर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया गया।वही संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार सोमवार को सभी कर्मचारियों व अभियंताओं से अपील है कि वे राजधानी लखनऊ सहित सभी परियोजनाओं व जनपदों में काम बन्द कर कार्यालय,कार्यस्थल से बाहर आकर एक स्थान पर 10 बजे (परियोजनाओं पर प्रातः 09 बजे) एकत्र हों और केन्द्र सरकार के इस जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी कदम के विरोध में दिन भर प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया गया है। वही उन्हों ने बताया कि इस बिल के जरिए केंद्र सरकार संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने जा रही है। यह निर्णायक संघर्ष का समय है। अभी नहीं तो कभी नहीं। अपनी फौलादी एकता का प्रदर्शन करें और निर्भय होकर पावर सेक्टर को बचाने के महायज्ञ में सम्मिलित हों।इंकलाब जिंदाबाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश होंगे। इस दौरान इंजीनियर विवेक कुमार इंजीनियर अभिषेक कौशल इंजीनियर कृपा शंकर यादव व सचिव कमलेश बिंद ,शैलेश प्रजापति, ईश्वर चंद ,अरुण कुमार पाल ,अंबुज प्रजापति ,कमलाकांत व विद्युत मजदूर पंचायत जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश विनोद कुमार मौर्य ,सिद्धार्थ ,अमित कुमार बाबू संगठन से आनंद कुमार, कृष्णा बाबू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।