जिले के गांव गांव में लहराए गा भारत की शान तिरंगा- अनीता त्रिपाठी

कौशाम्बी। हमें गर्व है कि हम शान से एक प्रजातांत्रिक देश जो आजाद है। उस में रहते हैं लेकिन यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि इस आजादी को पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। देश की आजादी और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए इन कुर्बानियों को आने वाली भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा धर्म है। उक्त बातें पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय में झंडा वितरण केंद्र का उद्घाटन करते हुए कही।इस मौके पर उन्होंने मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशों के अनुसार गांव गांव में झंडा लगाया जाना है। पार्टी कार्यकर्ता हर गांव में पहुंचकर लोगों के घरों तक झंडा पहुंचाएं। यही नहीं आजादी में अपने पूर्वजों की शहादत और उनके संघर्षों की चर्चा भी गांव में करें जिससे हमारी भावी पीढ़ियों को उनकी संघर्ष की जानकारी मिल सके। वितरण केंद्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से पार्टी कार्यकर्ता मामूली शुल्क देकर झंडा प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम का कराने का पार्टी का मूल उद्देश्य है कि देश के गांव में बैठे अंतिम व्यक्ति तक भी आजादी के संघर्षों में शामिल रहे हमारे पूर्वजों की संघर्षों शहादत की कहानी उन्हें पता चल सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से चक्रेश मिश्रा, ओम नारायण शुक्ला, अशीष जी, राकेश पाण्डेय, जय प्रकाश विश्वकर्मा, अवधेश नारायण शुक्ला, वेद प्रकाश सत्यार्थी,  अर्चना चौरसिया, सोनिया राजपूत, दीपक श्रीवास्तव, रानू विश्वकर्मा, सत्यम् केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।