समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया की सपाईयों ने मनाई जयंती

फतेहपुर। समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती सपाईयों ने धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों को जनेश्वर मिश्र ने सम्मान दिलाने का काम किया था। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सपाई पहुंचे। सपाईयों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म 05 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं के गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ समाजवादी आंदोलनों में इतना पगे कि उन्हें लोग छोटे लोहिया के तौर पर जानने लगे। सामाजिक भेदभाव अमीरी, गरीबी जैसी कुरीतियों को खत्म करके समाज के दबे कुचले लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया। वर्तमान समय में प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर, छोटे कामगार पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को लेकर अपने परिवार के भरण-पोषण में अक्षम हो गए हैं और आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। सभी समाजवादी साथी यह संकल्प लेते हैं कि प्रदेश में परिवर्तन लाकर समाजवाद के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करके सभी को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। संचालन सपा नेता अय्यूब खां ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, रामतीर्थ परहंस, जगदीश चैहान, अशोक यादव, रूक्कू सिंह, कपिल यादव, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, जसवीर सिंह, गुड्डू पाल, बृजंेद्र यादव, सनी लोधी, राम सिंह लोधी, रौनक पासी, टीकू मौर्य, वीरेंद्र सिंह, दिनेश पासी, राहुल लोधी, संदीप सैनी उपस्थित रहे।