घर-घर तिरंगा लगाकर अमृत पर्व को बनाएंगे यादगार: अभय

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिये स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा लगाए जाने के अभियान के क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों को झंडा वितरित कर अपने अपने वार्डों के प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाये जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम अमौली सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने मृतक के परिवार को संयुक्त रूप से मिलकर आर्थिक मदद दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से वार्ड में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट और उनके मरम्मत के बाबत भी जानकारी हासिल की। इस दौरान सदस्यों की समस्याओं को संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा निस्तारित कराने के निर्देश दिये। साथ ही सभी सदस्यों को अपने अपने वार्डाे में एक एक तालाब जलाशय की खुदाई व मरम्मत का प्रस्ताव भी दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सभी सदस्य आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिये अपने अपने वार्डों में तिरंगा वितरित कर पर्व को धूमधाम तरीके से मनाएं। इस मौके पर अजय सिंह रिंकू लोहारी, संगीता देवी पासवान, मोहर सिंह पटेल, राकेश प्रजापति, सीता गिहार, कपिल यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।