शक्ति मिशन की 4 के अंतर्गत सकलडीहा ब्लाक में शशि मौर्या के अध्यक्षता में किया गया आयोजन

सकलडीहा चंदौली। आज सकलडीहा ब्लाक परिसर में उत्तर प्रदेश की  राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सकलडीहा ब्लाक के अधिकारियों के साथ साथ जिले के भी अधिकारीगण मौजूद थे। वही कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार द्वारा की गई जहां जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा क्रम वाइज मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृशक्ति मिशन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना के साथ अन्य विषयों पर गहनता से चर्चा की गई जहां पर विकासखंड सकलडीहा के शिक्षा विभाग से बी ई ओ अवधेश कुमार राय द्वारा विकास कार्य में पढ़ने वाले बच्चों के बारे में जनता से चर्चा की गई वही स्वास्थ विभाग के बी पी एम द्वारा गर्भवती महिलाओं कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे जानकारी उपलब्ध कराई गई इसके पश्चात एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे द्वारा ब्लॉक सकलडीहा के अंतर्गत महिला और बच्चियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारियां प्रदान की गई वही गांव सभा में बनने वाली सामुदायिक शौचालयों पर समूह सखी द्वारा निगरानी व साफ सफाई के बारे जानकारी उपलब्ध कराई गई इसी क्रम में बारी-बारी से जिला प्रोबेशन अधिकारी से लेकर बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा भी जानकारी उपलब्ध कराई गई जिसके पश्चात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य शशि मौर्या द्वारा अधिकारियों को इन कार्यों में औरतेजी के साथ कार्य करने का आदेश दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य शशि मौर्या सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह सेकंड हैंड विकास खंड अधिकारी अरुण कुमार पांडे जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित बी ई ओ अवधेश कुमार राय संरक्षणअधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ग्राम प्रधान सकलडीहा मंजू वर्मा के साथ आने अधिकारीगण हुआ महिलाएं उपस्थित रही।