कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एक सर्वदलीय सरकार के गठन में उनके साथ शामिल हों जिससे देश आर्थिक संकट से बाहर निकल सके।श्री विक्रमसिंघे ने नौंवी संसद के तीसरे सत्र की शुरूआत के बाद सरकार का नीतिगत बयान देते कहा कि वह पहले से ही इस मामले पर राजनीतिक दलों से चर्चा शुरु कर चुके है।उन्होंने कहा कि श्रीलंका को आधुनिक अर्थव्यवस्था की जरुरत है और इसे बनाये रखने के लिए लम्बे समय तक विदेशी रिणों पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है।उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक संकट अर्थव्यवस्था में आवश्यक उपाय नहीं करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका को भविष्य के लिए योजना बनानी होगी। अगले 25 वर्षो के लिए राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम तैयार किया जायेगा।