साष्टांग दंडवत करते हुए किया जलार्पण

जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित साष्टांग दंडवत करते हुए नाग पंचमी को प्रातः 8 बजे हनुमान घाट से गाजे बाजे के साथ एवम भगवान भोलेनाथ का सुंदर झांकियां तथा शिवभक्तों का विशाल हुजूम शोभायात्रा के रूप में होकर चहारसू चैराहा से होते हुए कोतवाली चैराहा, नवाब युसुफ रोड स्थित बाबा जागेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। लेट कर जलाभिषेक के लिए जाते हुए भक्तों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर तथा उनके ऊपर ठंडे पानी का बौछार कर उनका उत्साहवर्धन किया। भक्तों का विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा सहयोग भी प्रदान किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षण मंडल के सुभाष गर्ग, श्रवण कुमार, संतोष सेठ, गौतम सोनी, महासचिव विमल सिंह, उदय सेठ, विजय मास्टर, रंजीत अग्रहरि, संजीव चैरसिया, अमर जोहरी, संजय कुमार मोदनवाल, अजय सोनी, कृष्ण कुमार सेठ,अशोक कुमार, अच्छे लाल गुप्ता, शुभम कनौजिया, विनोद कुमार, मनीष सेठ, आशीष बोस, रामू मोदनवाल, गुड़िया बम, साहब लाल साहू, प्रीतम सोनी, आलोक कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में बोल बम कांवरिया संघ अध्यक्ष सुधीर साहू ने दंडवत शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए सभी भक्तों एवं पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ धार्मिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया।