कार्यकर्ताओं को मौका देने वाली भाजपा देश की एकमात्र पार्टी:जितिन

लखनऊ|कांग्रेस छोड़ कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की इकलौती पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद  प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भाजपा में सशक्त संगठन कुशल नेतृत्व और स्पष्ट दिशा है। भाजपा नीति नीतियों पर निर्णय और उनका क्रियान्वयन संगठन और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को लेकर करती है। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो यह करती है।