कार्यकारिणी में फेरबदल, बृजेश सोनी बने अध्यक्ष

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक गुरूवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन को गतिशील बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने जिला कार्यकारिणी में फेरबदल कर दिया। बृजेश सोनी को जहां अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई वहीं जय प्रकाश को महामंत्री व मो. अलीम व राजीव गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश भी दिया।बैठक में सर्वप्रथम चैबीस जुलाई को चैडगरा महिला व्यापारी सम्मेलन के सफल होने पर बिंदकी अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी एवं महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव के अलावा महिला टीम का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने पूर्व अध्यक्ष रहे इंद्रेश श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाए। किसी भी व्यापारी भाई का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने संगठन को निर्देशित किया कि जल्द ही कार्यकारिणी गठित करके व्यापारियों की सामाजिक समस्याओं को सुचारू रूप देने का काम करें। इस कार्य में कोताही न बरतें। प्रांतीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अध्यक्ष बृजेश सोनी, मुनीश तिवारी, गुड्डू अकरम, शमी खां, निरंजन श्रीवास्तव, अमित सोनी, मोनू गुप्ता, शिव कुमार ओमर, मुकीम अहमद, प्रशांत, राजीव गुप्ता, प्रियंका त्रिवेदी, विनोद, मान सिंह, रवि तिवारी भी मौजूद रहे।