अरविंद शर्मा यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में हाथ आजमाने उतरे शर्मा ने भाजपा की सदस्यता हासिल की थी जिसके बाद उन्हे विधान परिषद सदस्य बनाया गया। प्रशासनिक अनुभव होने के कारण उन्हे सरकार अथवा संगठन में महत्वपूर्ण पद दिये जाने को लेकर अटकले जारी थी। आज उन पर विराम देते हुये मऊ के एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।