मनोज गांधी बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राम नरायन साहू की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंनदलाल साहू के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने मनोज गांधी को फतेहपुर के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। उन्होने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष से उम्मीद जताई कि जनपद के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर जिला कार्यकारिणी का गठन करके प्रांतीय कार्यालय को प्रेषित करें। जैसे ही यह जानकारी समाज के लोगों को हुई तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मनोज गांधी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। श्री गांधी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करने का काम करेंगे। समाज के लोगों को एकजुट किया जाएगा। समाज की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष किया जाएगा।