चोटिल रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वन-डे मैचों से बाहर

चोटिल रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वन-डे मैचों से बाहर

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां 3 मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वनडे से पहले उनकी फिटनेस की जानकारी दी। बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक- रविंद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है और तीसरे एकदिवसीय में उनके भाग लेने पर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा। वेस्टइंडीज टीम में वापसी करने वाले दिग्गज हरफनमौला जेसन होल्डर भी कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।