महिलाओं की समस्या को लेकर जनपद दौरे पर आए प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष

सोनभद्र। जिले में तीन दिवसीय दौरे पर आई उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी का जनपद में हुआ आगमन नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में महिलाओं ने स्मृति चिन्ह देकर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह व प्रमिला त्रिपाठी अन्य महिलाओं ने किया स्वागत वही जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि 10 बजे महिला कल्याण विभाग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीयों के साथ महिलाओं के समस्याओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श करेंगी पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार लोढ़ी में महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक न्याय दिलायें जाने हेतु महिला जनसुनवाई करेंगी। उपाध्यक्ष द्वारा वृद्धा आश्रम, वन स्टाॅप सेन्टर, महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज, महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण भी किया जायेगा। 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे उपाध्यक्ष ओबरा सोनभद्र में अधिकारीयों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेगी। अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक ओबरा सोनभद्र में महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का न्याय दिलायें जाने हेतु महिला उत्पीड़न हेतु रोक-थाम ग्रामीण क्षेत्र में चैपाल लगायेगीं, ओबरा स्थित कतिपय संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगी।इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी इकाई से शेषमणि दुबे, साधना मिश्रा ,सीमा त्रिवेदी,मीनू चैबे, गायत्री दुबे आदि लोग मौजूद रहे।