तिरंगा शाखा के ज़रिए लोगो को जोड़ेगी आम आदमी पार्टी

फतेहपुर। प्रदेश में सगठन मज़बूती के लिए प्रयासरत आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा के सहारे लोगों से जुड़कर 2024 में एक सशक्त भूमिका अदा करने को आतुर है। पार्टी के पास जहां दिखाने के लिए दिल्ली के मॉडल व पूर्ण शक्ति राज्य पंजाब सरकार है जिनके बल पर पार्टी यूपी के लोकसभा व विधानासभा चुनाव में अपने आपको साबित करना चाहती है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं से तिरंगा शाखा अभियान के ज़रिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।शनिवार को लखनऊ रोड स्थित एक होटल में आम आदमी पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जितेंद्र यादव की अगुवाई में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा शाखा प्रदेश प्रभारी आशुतोष सेंगर व काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी रहे। इस दौरान पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं तिरंगा शाखा लगाने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तिरंगा शाखा प्रदेश प्रभारी आशुतोष सेंगर ने कहा कि देश संविधान के प्रति चलेगा किसी पार्टी एजेंडे पर नहीं, संगठन निर्माण, स्वच्छ सरोवर और वृक्षारोपण, संविधान के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा। वहीं काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी ने प्रत्येक रविवार को वार्ड बूथ में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर तिरंगा शाखा लगाने को कहा। जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक की ईमानदार राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा एक नई दिशा देने एंव भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम करने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, पानी में दिल्ली सरकार के काम को गिनाते हुए दिल्ली मॉडल के तर्ज पर पंजाब में सरकार चलाने की बात कही। इस मौके पर मोहम्मद शाहजहां, वेद प्रकाश, राहुल द्विवेदी, अगम सिंह, संदीप पटेल, मनीष तिवारी, विजय गौतम, आनंद त्रिपाठी, रवि कश्यप, जय सिंह यादव, सुरेश यादव, शिवम यादव, सोहनलाल सत्यार्थी, कल्लू गुप्ता, चंद्रभानु पटेल, महेंद्र यादव, विपुल यादव, नवल यादव, विशाल राज सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।