करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत

बांदा।बबेरू कोतवाली क्षेत्र में गर्भवती महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने बताया कि वह पंखे का प्लग लगा रही थी। हादसे के बाद घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।मामला कोतवाली क्षेत्र पतवन गांव का है। यहां पूजा देवी (28) पत्नी संता घर में लगे बोर्ड में पंखे का प्लग रहा थी। इसी समय तार में करंट आने से झुलस गई। परिजनों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पुहंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि पूजा गर्भवती थी। इसी माह उसकी डिलीवरी होनी थी। पिछले वर्ष शादी हुई थी।उसका पहला बच्चा गर्भ में था। डॉ बृजेश कुमार भारतीय ने बताया कि पतवन गांव से कुछ लोग महिला को लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि करंट लगा है।परीक्षण करने पर वह मृत पाई गई।